[ad_1]
Last Updated:
देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो के साथ लंबा नोट शेयर किया. उन्होंने कहा कि टीवी पर कमबैक और काम करने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि काम उनकी लाइफ का जरूरी हिस्सा रहा है. लेकिन वह बेटे की खुशियों के लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं. उन्हें बेटे के साथ रहने में सुकून मिलता है.
देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेटे जॉय के साथ खेलते हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @devoleena)
मुंबई. देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. उनका बेटा जॉय 1 साल से ज्यादा का हो गया. इस बीच उन्होंने यूट्यूब पर व्लॉग बनाने शुरु किया और इस पर काम कर रही हैं. लेकिन टीवी पर उनके कमबैक का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस पर देवोलीना ने प्रतिक्रिया दी और एक वीडियो शेयर किया और एक लंबा नोट लिखा है. इस वीडियो में वह अपने बेटे जॉय संग खेल रही हैं. नोट में लिखा कि वह अपने बच्चे पर ध्यान देना चाहती हैं. उन्होंने नोट की शुरुआत उन सवालों से की, जो फैंस उनसे पूछते हैं.
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा,”‘क्या आपने काम करना बंद कर दिया है?’ ‘आप फिर से कब शुरू कर रही हैं?’ ‘अब आपको वापस काम पर लौट जाना चाहिए.’ मुझे ये सवाल अक्सर सुनने को मिलते हैं. और मैं समझती हूं कि ये सवाल कहां से आते हैं. काम हमेशा मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा रहा है, और मैं हमेशा जो भी करती हूं उसमें अपना 100% देने में विश्वास रखती हूं.”
View this post on Instagram
[ad_2]
काम पर कब लौटेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी? सवालों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी




