Latest Entertainment News उर्फी जावेद बनीं गीता भारद्वाज? इस्लाम से निकाला, धर्म और नाम बदलने पर कहा- ‘मैं बहुत पहले ही छोड़ चुकी हूं’

[ad_1]

Last Updated:

Urfi Javed Religion:एक इन्फ्लुएंसर ने उर्फी जावेद के धर्म और नाम को लेकर सवाल उठाया है. इनफ्लुएंसर ने अपने वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उर्फी को इस्लाम से बाहर कर दिया गया है और उनका नाम गीता भारद्वाज रखा गया है. इस पर उर्फी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

ख़बरें फटाफट

उर्फी जावेद ने खुद को नास्तिक बताया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @urf7i)

मुंबई. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर-एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद को धर्म और पहचान को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इस ट्रोलिंग पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं. दरअसल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया कि मुसलमानों ने उर्फी जावेद को इस्लाम से बाहर कर दिया है और उनका नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर दिया गया है. उर्फी ने फैजान के दावों का खारिज किया है. बेबुनियाद बताया है.

उर्फी जावेद ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “मैं खुद बहुत पहले धर्म छोड़ चुकी हूं. अब ये लोग ये सब बातें क्यों बना रहे हैं?” अपने नाम को गीता भारद्वाज बदलने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने कहा, “ये किसने कहा? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है. ये लोग खुद ही बना रहे हैं. मैं कोई धर्म नहीं मानती. मैं नास्तिक हूं. तो आप मुझे कहां से निकालेंगे? जिसे कहीं होना ही नहीं है, उसे आप कहां से निकालेंगे!”

बता दें, शनिवार सुबह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कहा कि उर्फी को “इस्लाम से बाहर” कर दिया गया है और अब उनका नाम गीता भारद्वाज होगा. फैजान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘मुसलमानों’ ने उर्फी जावेद को समुदाय से अलग करने का फैसला लिया है, क्योंकि वह लगातार समुदाय का अपमान कर रही हैं.

उर्फी जावेद पर लगाया मुसलमानों का नाम खराब करने का आरोप

वीडियो में अंसारी ने कहा, “हैलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब? मैं फैजान अंसारी हूं. एक लड़की है जो सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही है. वह खुद कहती है कि उसे कुरान पर विश्वास नहीं है, उसे इस्लाम पर विश्वास नहीं है, उसे मुस्लिम धर्म पर विश्वास नहीं है. उसका नाम अब तक मुस्लिम था, उर्फी जावेद. वह बहुत खराब लड़की है जिसने पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब किया है, और हर मुसलमान उसे गाली देता है.”

फैजान अंसारी ने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी को लिखा लेटर

फैजान ने आगे कहा, “तो आखिरकार, हम मुसलमानों ने फैसला किया है कि उर्फी जावेद अब मुस्लिम नहीं है. इसके लिए मैंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी के प्रमुख मौलाना को लिखित पत्र दिया है. मैंने उन्हें सूचित किया है कि उर्फी जावेद अब मुस्लिम नहीं है. उर्फी जावेद का मुस्लिम समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है, और उसका नया नाम गीता भारद्वाज है. मैं यह सार्वजनिक रूप से घोषणा कर रहा हूं ताकि सबको पता चले कि उर्फी जावेद अब मुस्लिम नहीं है. उसका नाम गीता भारद्वाज है. हम सभी मुसलमानों ने यह फैसला लिया है. उसका मुस्लिम समुदाय या समाज में कोई स्थान नहीं है. प्रमाण के लिए मैं पत्र जोड़ रहा हूं. धन्यवाद.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

उर्फी बनीं गीता ? इस्लाम से निकाला, एक्ट्रेस- ‘मैं बहुत पहले ही छोड़ चुकी हूं’

[ad_2]
उर्फी जावेद बनीं गीता भारद्वाज? इस्लाम से निकाला, धर्म और नाम बदलने पर कहा- ‘मैं बहुत पहले ही छोड़ चुकी हूं’