[ad_1]
Last Updated:
राजीव खंडेलवाल इन दिनों वेब सीरीज ‘अमर विश्वास’ को लेकर चर्चा में हैं. उनका कहना है कि इंडस्ट्री में अभी तक कास्टिंग काउच में कोई कमी नहीं आई है. उन्होंने कास्टिंग काउच पर बात की और सवाल उठाया कि आज भी नए कलाकारों को इंडस्ट्री में ऐसे ही शोषण का सामना करना पड़ता है.
राजीव खंडेलवाल ने कास्टिंग काउच पर कमेंट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. राजीव खंडेलवाल ने कई बार इंडस्ट्री में अपने कास्टिंग काउच के अनुभव शेयर किए हैं और कहा है कि ऐसी स्थितियां आम हैं, जहां ताकतवर लोग नए कलाकारों का शोषण करते हैं. अब एक नए इंटरव्यू में राजीव ने फिर से इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखी है और कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि अब भी कास्टिंग काउच में कमी आई है. मुझे महिलाओं से या नए कलाकारों से पूछना पड़ेगा कि क्या वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं? क्या वे भी वही सब झेल रहे हैं जो हमने झेला, जब इंडस्ट्री ज्यादा छोटी और जुड़ी हुई थी, जहां कुछ बातों पर कोई चर्चा नहीं होती थी और लोग मानते थे कि यही इंडस्ट्री का नियम है?”
राजीव खंडेलवाल ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा, “जब तक मैं उनसे बात नहीं करता, मुझे नहीं पता चलेगा कि मैं क्या मिस कर रहा हूं. लेकिन जब मैं अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, चैनलों, अखबारों से न्यूज पढ़ता हूं, तो मुझे कास्टिंग काउच में कोई कमी नहीं दिखती. कई बार मैं इसे अलग नजरिए से देखता हूं.”
राजीव खंडेलवाल ने आगे कहा, “मैं समझता हूं कि कभी-कभी आप अपनी कमजोर स्थिति में खुद को सौंप देते हैं, लेकिन आप आसान रास्ता भी तलाश रहे होते हैं. आप अपनी भावनात्मक या कमजोर स्थिति में खुद को सौंप देते हैं. आप भी आसान रास्ता ढूंढ रहे होते हैं, वरना आप भी दूसरों की तरह लड़ते, जो ऐसा करते हैं.”
राजीव खंडेलवाल ने कहा लोग आसान रास्ता चुनते हैं
राजीव खंडेलावल ने कहा कि जब वे सुनते हैं कि कोई सालों तक हैरास हुआ, तो उनके मन में सवाल आता है, “आप वहां सालों तक क्यों रहे? शायद आप भी आसान रास्ता ढूंढ रहे थे. अब चीजें वैसे नहीं हुईं जैसी आप चाहते थे, तो अब आप इसे शोषण कह रहे हैं. निश्चित रूप से कोई आपको आपकी कमजोर स्थिति में शोषित कर रहा था, लेकिन आप भी आसान रास्ता तलाश रहे थे.”
राजीव खंडेलवाल को इस शो से मिली पॉपुलैरिटी
बता दें, राजीव खंडेलवाल की पॉपुलैरिटी टीवी ‘कहीं तो होगा’ जैसे शोज से हुई. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. कई कलाकारों की तरह जल्दी फिल्मों में जाने के बजाय, राजीव ने अपने लिए ऐसे प्रोजेक्ट चुने जो उन्हें पसंद आए, न कि सिर्फ कमर्शियल सफलता के लिए.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
[ad_2]
‘आसान रास्ता ढूंढ रहे होते हैं’, राजीव खंडेलवाल ने कास्टिंग काउच पर दिया रिएक्शन



