Latest Entertainment News ‘अनुपमा’ में नया ट्विस्ट, शो में उठाया गया मर्दों संग होने वाले शोषण का मुद्दा

[ad_1]

टीवी सीरियल अनुपमा एक बार फिर ऐसे मुद्दे को सामने ला रहा है, जिस पर समाज खुलकर बात नहीं करता. इस बार कहानी महिलाओं पर नहीं, बल्कि पुरुषों के साथ होने वाला मानसिक और भावनात्मक उत्पीड़न पर होने वाली है. शो का नया ट्रैक यह दर्शकों को बताता है कि घरेलू हिंसा सिर्फ एक जेंडर तक नहीं है.

कहानी में मोती बा की भतीजी कीर्ति आदर्श पत्नी बनकर बाहर के लोगों के सामने अपने पति कपिल का पूरा ख्याल रखती है. हालांकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. घर के बंद दरवाजों के पीछे कीर्ति अपने पति कपिल को टॉर्चर करती है. वह उसे बार-बार अपमानित करती है, ब्लैकमेल करती है, जिससे वह डर के साए में जीने पर मजबूर हो जाता है.

कीर्ति की सच्चाई सामने लाएगी अनुपमा 

कपिल इन बातों को किसी से कह नहीं पाता है. लोग आज भी यही सोचते हैं कि पुरुष मजबूत होते हैं. लेकिन अगर कोई शिकायत करे तो उसे कमजोर समझ लिया जाता है. परिवार के सामने कीर्ति की बनाई हुई इमेज इतनी मजबूत है कि कोई भी उसके इस असलियत पर आसानी से यकीन नहीं करेगा. इसी बीच अनुपमा कीर्ति की बातों से समझ जाती है कि मामला वैसा नहीं है जैसा दिख रहा है. अनुपमा हमेशा की तरह इस बार भी सही के साथ खड़ी नजर आती हैं. वह कपिल के दर्द को महसूस करती हैं और सच्चाई सामने लाने का फैसला करती हैं. 

सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाती है अनुपमा 

आने वाले एपिसोड में आप सभी देखेंगे कि अनुपमा परिवार के सामने कीर्ति का असली चेहरा लाने की कोशिश करती हैं. शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी इस नए ट्रैक पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेकर्स की तारीफ होनी चाहिए जो ऐसे मुद्दों को उठाते हैं जिन पर समाज चुप्पी साध लेता है. अनुपमा हमेशा उन मुद्दों पर आवाज उठाती आई है जिन्हें लोग नजरअंदाज कर देते हैं. उन्हें गर्व है कि वह ऐसे शो का हिस्सा हैं, जो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सोच बदलने की कोशिश भी करता है. 

[ad_2]
‘अनुपमा’ में नया ट्विस्ट, शो में उठाया गया मर्दों संग होने वाले शोषण का मुद्दा