Latest Entertainment News ‘अनुपमा’ में आ सकता है 1 साल का लीप, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

[ad_1]

Last Updated:

रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ बार फिर सु्र्खियों में छाया हुआ है. शो में एक बड़ा ट्विस्ट भी आने वाला है. यहां एक खास खबर ये भी है कि जल्द ही शो की कहानी में लंबा लीप आने वाला है. अनुपमा के फैंस के लिए खबर किसी तोहफे से कम नहीं. इस शो में अनुपमा की डजिंदगी में एक मिस्ट्री मैन की एंट्री होने की भी चर्चा तेज हो रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फिर शो में होने वाला बदलाव

नई दिल्ली. टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. दर्शकों के चहीते शो की कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है. ये शो हमेशा से ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाया रहता है. हमेशा से ही शो के मेकर्स इस कहानी में नए-नए ट्विस्ट लाकर शो को लोगों के दिलचस्प बनाते रहते हैं. अब इस शो की कहानी में लीप आने वाला है.

शो में देखने को मिला था ड्रामा

बात अनुपमा की करें तो हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि प्रार्थना मां बन चुकी है. लंबे समय से प्रेग्नेंसी का ट्रैक लोगों का दिल जीत रहा था. अब बच्चे के जन्म के बाद परिवार में नया ड्रामा शुरू हो गया है. गौतम और माही पहले से ही बच्चे को लेकर दिलचस्पी दिखा रहे थे. अब ख्याति और वसुंधरा भी इस मामले में अपनी राय देने लगी हैं. अब आने वाले एपिसोड में वसुंधरा नानी बनने की खुशी जाहिर करते हुए एक बड़ा फैसला करती है. इसी बीच शो में काफी बड़ा ड्राम देखने को मिलता है.

लीप ले सकता है अनुपमा

अब अनुपमा की कहानी में एक नया आने वाला है. अब शो आगे बढने वाला है, खबर है कि शो में परदादी बनने के बाद अनुपमा गोवा जाने की जिद ठान लेती हैं. वहां जाने के पीछे भी एक वजह है. इसके साथ ही दूसरी तरफ राही और प्रेम के रिश्ते में भी दरार बढ़ती नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही शो में करीब एक साल का लीप आ सकता है. शो में इसके बाद कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा एक खास बात ये भी है कि लीप के बाद अनुपमा की जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री हो सकती है इस मिस्ट्री मैन आते ही उसकी जिंदगी बदल जाएगी.

बता दें कि खबर तो ये भी है कि जब अनुपमा गोवा जाएगी इसके बाद कहानी में बदलाव आ सकता है. शो का केंद्र अनुपमा के बच्चे बन सकते हैं. लेकिन इस बारे में मेकर्स ने अब तक कोई ऑफिशियल ऐनाउंसमेंट नहीं है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

[ad_2]
‘अनुपमा’ में आ सकता है 1 साल का लीप, शो में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट