in

Latest Bhiwani News – भिवानी पुलिस ने 80 लाख का 442 किलो गांजा पकड़ा: खिलौनों में छिपा कर तस्करी कर रहे थे, 4 आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

Latest Bhiwani News

Latest Bhiwani News भिवानी सीआईए स्टाफ-2 ने मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 80 लाख रुपए की कीमत का 442 किलो 890 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया है। साथ ही आरोपियों से नशीले पदार्थ की तस्करी में

Latest Bhiwani News गुप्त सूचना पाकर अलर्ट हुई पुलिस

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ -2 भिवानी के उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ रोहतक-हिसार हाईवे बस अड्डा मुंढाल पर निकाबंदी कर रहे थे। सूचना मिली कि तस्कर भिवानी के रास्ते मादक पदार्थ लेकर रोहतक से हिसार जाएंगे। पुलिस ने मुंढाल से चार आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव ढाणी रायपुर जिला हिसार निवासी संदीप कुमार ,न्याणा हाल दयाल सिंह कॉलोनी सिसाय पुल हांसी निवासी अनिरुद्ध,चार कुतुब गेट हांसी निवासी सुमित व सोनू के रूप में हुई है।

निगरानी के लिए साथ चलती थी दूसरी गाड़ी

पुलिस द्वारा नशा तस्करों की पिकअप डाला गाड़ी से 442 किलो 890 ग्राम गांजा पत्ती को बरामद किया गया है। नशा तस्करी में प्रयोग की गई पिकअप डाला गाड़ी व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी कब्जे में ली है। आरोपियों ने बताया कि कुछ आरोपी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में पीछे मादक पदार्थ लेकर चल रही पिकअप डाला गाड़ी की पायलट का कार्य करते हैं। पुलिस को देखकर पिकअप डाला में इसकी जानकारी देकर गाड़ी को पीछे ही रोकते दिया थे।

खिलौने के नीचे छुपाया था गांजा पत्ती

पुलिस से बचने के लिए पिकअप डाला में प्लास्टिक का सामान, खिलौने वह अन्य सामान के नीचे मादक पदार्थ को छुपाया हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कल न्यायालय में पेश कर रिमांड पर हासिल किया जाएगा।

[ad_2]

झज्जर में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला: अर्ध रात्रि में पेशाब करने गया था घर से बाहर, मौके पर तोड़ा दम – Jhajjar News Latest Haryana News

Verizon eyes leadership in U.S. pre-paid market, to set up CoE in India by end-2024: EVP Business News & Hub