Kurukshetra News: 80 किग्रा भार वर्ग में चंडीगढ़ के अक्षय ने जीता मुकाबला Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 75-80 किलोग्राम वर्ग में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के अक्षय, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पुष्पेंद्र सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के हैरी सेजवाल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सौरव बिष्ट और राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सौरव यादव ने अपने मुकाबले जीते।

वहीं 47-50 किलोग्राम वर्ग में हैदराबाद विश्वविद्यालय के अभि धनकर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के आदित्य पांडे, नॉर्थकैप विश्वविद्यालय गुरुग्राम के जतिन, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सागर और श्रीकांत चौधरी, महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय के शिवम देव, लखनऊ विश्वविद्यालय के दिनेश कुमार और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के तेजस गोंडसे ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। 55-60 किलोग्राम वर्ग में वीर नरमद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के युवराज सिंह राठौड़, गोंडवाना विश्वविद्यालय के शोएब गडेकर और मणिपुर विश्वविद्यालय के चिराग ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में प्रवेश किया।80-85 किलोग्राम वर्ग में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के लविथ्रा साई, श्री शिवाजी विश्वविद्यालय के पर्व, लखनऊ विश्वविद्यालय के दमनप्रीत सिंह, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नकुल और विश्वजीत संधू ने जीत दर्ज की।

85-90 किलोग्राम वर्ग में केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के अमन, गोरखपुर विश्वविद्यालय के बॉबिन चौहान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दुश्यंत सिंह, महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय के अमर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दुर्गेश यादव और अन्य खिलाड़ियों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में स्थान बनाया। वहीं +90 किलोग्राम वर्ग में एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय के मनीष, केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के प्रशांत खटाना, श्री सत्य साई विश्वविद्यालय के रिदम, दिल्ली विश्वविद्यालय के सार्थक आचार्य, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अश्विन प्रकाश और आर्यन सिंह राघव ने भी अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण में जगह बनाई। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र , अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह, खेल निदेशक प्रो. डी.एस. रा

[ad_2]
Kurukshetra News: 80 किग्रा भार वर्ग में चंडीगढ़ के अक्षय ने जीता मुकाबला