[ad_1]
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित एनएमएमएस परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने एनएमएमएस परीक्षा के सफल और नकल रहित आयोजन के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित विद्यालयों के मुखिया ही केंद्र अधीक्षक के रूप में दायित्व निभाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा से संबंधित विस्तृत निर्देश देते हुए परीक्षा को पूर्णत: नकल रहित कराने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों में समय पर परीक्षा शुरू हो और बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला गणित विशेषज्ञ और एनएमएमएस परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी संजय कौशिक ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को इस परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के कुल 2500 बच्चों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महंत प्रभात पुरी स्कूल, मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल, पूजा मॉडर्न स्कूल पिपली, एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र और आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जय भारती विद्या मंदिर रामनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी में 312-312 विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे।
[ad_2]
Kurukshetra News: 30 नवंबर को एनएमएमएस परीक्षा देंगे 2500 विद्यार्थी


