Kurukshetra News: 20 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला शुरू Latest Kurukshetra News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Tue, 06 Aug 2024 06:39 AM IST

20 day folk dance workshop started

Trending Videos



कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में हरियाणा कला परिषद के सहयोग से 20 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल ने किया। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक विकास पॉल रहेंगे, जो 50 से अधिक छात्राओं को लोक नृत्य संबंधी ज्ञान प्रदान करते हुए संगीत की बारीकियां सिखाएंगे। सुदेश रावल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से छात्राएं लाभान्वित होती हैं। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भागीदारी दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। वह पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य संबंधी शिक्षा भी ग्रहण कर सकती हैं। उन्हें लोक संस्कृति और सभ्यता का ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने महाविद्यालय में लोक नृत्य कार्यशाला लगाने पर हरियाणा कला परिषद का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: 20 दिवसीय लोक नृत्य कार्यशाला शुरू