{“_id”:”698e3c0d877fd8c2810bb59a”,”slug”:”jalabhishek-mass-marriage-and-gift-of-new-langar-building-on-14th-and-15th-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-150024-2026-02-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: 14 व 15 को जलाभिषेक, सामूहिक विवाह और नए लंगर भवन की सौगात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पिहोवा। संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में महाशिवरात्रि के पर्व की तैयारियां करते हुए। संवाद
पिहोवा। अरुणाय स्थित प्राचीन श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 14 और 15 फरवरी को आयोजित होने वाले इस महापर्व पर देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि 14 फरवरी को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के मार्गदर्शन में 11 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह मंदिर की ओर से कराया जाएगा। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी आमंत्रित किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए इस बार सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। 14 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बने लंगर भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो चुका है, जहां एक साथ साढ़े छह हजार श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी सामूहिक विवाह में शामिल होकर नए लंगर भवन का उद्घाटन करेंगे। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए 20 और पुरुषों के लिए 20 नए शौचालय बनाए गए हैं। साथ ही पांच-पांच इंटरनल स्नानघर और पुरुषों के लिए 10 ओपन स्नानघर भी तैयार किए गए हैं। जलाभिषेक के लिए विशेष रूप से गंगाजल की व्यवस्था की गई है। मंदिर के बाहर 35 हजार लीटर का टैंक, भीतर तीन-तीन हजार लीटर के दो टैंक और 15 हजार लीटर की एक अतिरिक्त गाड़ी गंगाजल से भरी रहेगी। कुल मिलाकर करीब 56 हजार लीटर गंगाजल की व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर संगमेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धा, सेवा और भक्ति का भव्य संगम बनेगा।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: 14 व 15 को जलाभिषेक, सामूहिक विवाह और नए लंगर भवन की सौगात