Kurukshetra News: स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान Latest Haryana News

[ad_1]


इस्माईलाबाद। चम्मू कलां स्थित सरकारी कॉलेज में एनएसएस शिविर में हिस्सा लेते स्वयंसेवक। संवाद



इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की ओर से एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। स्वच्छ भारत सुंदर भारत थीम के अंतर्गत चले शिविर के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में एनएसएस अधिकारी रजत ने स्वयंसेवकों को कहा कि स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समाज को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित करें। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य में भागीदारी निभाई। प्राचार्य अजय चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर कुलदीप और खुशप्रीत सिंह ने भी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।


Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान