[ad_1]
{“_id”:”698501b628966c27590fa0d0″,”slug”:”trials-for-sais-hockey-volleyball-and-cycling-games-from-11th-to-13th-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-839522-2026-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: साईं की हॉकी, वॉलीबाल व साइकिलिंग गेम्स के लिए ट्रायल 11 से 13 को”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से कुरुक्षेत्र साईं सेंटर में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है। इस साईं सेंटर के लिए आवासीय और गैर आवासीय योजना के तहत खाली सीटों पर खिलाड़ियों को रखा जाएगा। इसके लिए ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण शाखा के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने कहा कि साई सेंटर में साइकिलिंग, हॉकी व वॉलीबॉल के लिए आवासीय व गैर आवासीय सीटों के लिए ट्रायल 11 से 13 फरवरी को लिए जाएंगे। इसमें हॉकी की दोनों योजनाओं के लिए ट्रायल होंगे। इसमें खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद का होना चाहिए। इसके साथ ही वॉलीबाॅल की आवासी योजना में ट्रायल होंगे। इसमें खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2010 के बाद का होना चाहिए और खिलाड़ी हाइट 190 सेंटीमीटर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग की आवासीय योजना के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसमें खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2010 के बाद का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी 11 फरवरी को साईं सेंटर कुरुक्षेत्र में अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना सुनिश्चित करेंगे।
[ad_2]
Kurukshetra News: साईं की हॉकी, वॉलीबाल व साइकिलिंग गेम्स के लिए ट्रायल 11 से 13 को




