[ad_1]
Trending Videos
लाडवा। पिपली रोड पर गांव सौंटी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शाम के समय बाइक सवार दो युवकों को एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरा युवक समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को सरकारी अस्पताल में भेजा गया। वहीं पुलिस पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक हादसे के शिकार युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर



