Kurukshetra News: श्री अग्र-भागवत कथा आज से, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में 27 से 29 मार्च तक श्री अग्र-भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन के निकट अग्रवाल धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कुरुक्षेत्र इकाई की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। कार्यक्रम का आयोजन श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के सहयोग से किया जा रहा है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला और प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल सिंगला ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 27 मार्च को होगा। पहले दिन न्यू कॉलोनी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो अग्रवाल धर्मशाला स्थित कथा स्थल तक पहुंचेगी।

कथावाचक उज्ज्वल गर्ग, जिन्हें राष्ट्रपति की ओर से स्वर्ण पत्र से सम्मानित किया जा चुका है, प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक श्रद्धालुओं को अग्र-भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन 29 मार्च को शाम साढ़े छह बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला में भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नवीन जिंदल, पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल और सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग शामिल होंगे, जबकि स्वामी ज्ञानानंद अपने आशीर्वचन देंगे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान अग्रसेन के जीवन और सिद्धांतों पर आधारित कोलकाता की भव्य झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें अग्र जन्मोत्सव, राज्याभिषेक, माधवी विवाह, लक्ष्मी पुत्र प्राप्ति और अग्रोहा राज्य निर्माण जैसे प्रसंग प्रमुख रूप से दर्शाए जाएंगे।

बैठक में महेंद्र सिंगला, नवीन सिंगला, अजय गोयल, नवीन बंसल, कुलवंत गर्ग, गौरव मित्तल, पीयूष बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[ad_2]
Kurukshetra News: श्री अग्र-भागवत कथा आज से, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ