[ad_1]
शाहाबाद। सांसद नवीन जिंदल के संसदीय क्षेत्र सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत हल्के में छठा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर मारकंडा नेशनल कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान 1091 लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां और अनुभवी चिकित्सकों की ओर से परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। शिविर में नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच और किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से एनीमिया जांच और परामर्श जैसी सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान की गईं। समाजसेवी मास्टर सुभाष कलसाना शिविर में अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां पर अपनी आंखों की जांच भी कराई। इस अवसर पर कर्णराज तूर चेयरमैन मार्केट कमेटी, सरदार त्रिलोचन हांडा उप प्रधान मार्केट कमेटी, बलदेव राज चावला, बलदेव राज सेठी, राजदीप कौर बाजवा, सुपार्स्व जैन मंडल अध्यक्ष, यादविंद्र राणा मंडल अध्यक्ष, पार्षद पंकज सिंगला, भावना सेठी, रघुवीर घुम्मन, अशोक चौधरी प्रिंसिपल एम एन कॉलेज, तिलकराज अग्रवाल प्रधान हेल्पर सोसाइटी, गुलशन क्वात्रा प्रधान नगर पालिका, आकाश राणा और प्रदीप सपरा बूथ अध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।
शाहाबाद। शिविर में मरीजों की जांच करती चिकित्सक। विज्ञप्ति– फोटो : स्वयं
[ad_2]
Kurukshetra News: शिविर में 1091 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ




