शाहाबाद। अनाज मंडी में डायरिया को लेकर शनिवार को स्थिति नियंत्रण नजर में आने का प्रशासन ने दावा किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक भी मरीज एरिया में डायरिया से पीड़ित नहीं मिला लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा भरे गए पानी के 14 सैंपलों में से सभी फेल मिले, लेकिन पानी की लोकल सप्लाई को विभाग ने ना पीने योग्य करार देकर बंद कर दिया है।
अब अनाज मंडी में पानी के टैंकरों से ही पानी पीकर मजदूर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 48 लोगों को ओआरएस के गोल वह 320 लोगों को हैलोजन की गोलियां बांटी। जिला महामारी जांचकर्ता बिंदू राय ने बताया कि अनाज मंडी में डायरिया को लेकर स्थिति कंट्रोल में है। शनिवार को एक भी डायरी का मरीज सामने नहीं आया अभी तक एरिया में 68 लोगों में डायरिया की पुष्टि हुई है