{“_id”:”69850283e19c648d3d088ad4″,”slug”:”center-of-excellence-for-employability-skills-will-be-established-in-the-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149662-2026-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: विवि में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की होगी स्थापना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। एमओयू हस्ताक्षर करने के दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) परिसर में एक नए उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण समझौता किया है। वीरवार को विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में यूआईईटी और नवीन जिंदल फाउंडेशन कुरुक्षेत्र के बीच समझौता (एमओयू) संपन्न हुआ। एमओयू के तहत ‘नवीन अवसर-यूआईईटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स’ की स्थापना की जाएगी। समझौते पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल और नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से उपाध्यक्ष डॉ. मनीष मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के अनुसार यह सहयोग गैर-व्यावसायिक होगा और प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया जाएगा। पायलट चरण के परिणामों के आधार पर भविष्य में इसके विस्तार की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि केंद्र के माध्यम से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप और वैश्विक अवसरों से भी जोड़ा जाएगा जिससे उनके कॅरिअर विकल्प और व्यापक होंगे।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: विवि में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की होगी स्थापना