{“_id”:”692a0c3b67ef9b0d070e387e”,”slug”:”the-administration-bid-farewell-to-the-retired-teachers-and-employees-of-the-university-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-146091-2025-11-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: विवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन ने दी विदाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। शिक्षकों व कर्मचारियों को विदाई देने के दौरान कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य स
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चार शिक्षकों व दो गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। सेवानिवृत्त होने वालों में काॅमर्स विभाग की प्रोफेसर नीलम रानी, इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड आनर्स स्टडीज के प्रोफेसर अमृत सिंह, प्रोफेसर संतोष दहिया व एसोसिएट प्रोफेसर नवोदिता, बायो-केमिस्ट्री विभाग से स्टोर कीपर महिपाल और संचालन शाखा से माली नाथू राम शामिल हैं।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: विवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन ने दी विदाई