[ad_1]
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए रात्रि गश्त के दौरान 1 जनवरी से 21 फरवरी तक 35,238 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें लेन चेंज के 3,047, शराब पीकर वाहन चलाने पर 169, साइलेंसर चेंज के 115, बिना नंबर प्लेट व पैटर्न नंबर प्लेट के 1,708, ब्लैक फिल्म के 35 और ट्रिपल सवारी के 836 चालान शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि रात्रि गश्त में पुलिसकर्मी शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, बिना नंबर प्लेट या पैटर्न नंबर प्लेट वाले वाहनों, बुलेट से पटाखे बजाने वालों, बिना साइलेंसर दोपहिया वाहनों, रात्रि में बेवजह सड़कों पर घूमने वालों और अन्य शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखते हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाती है, उनके पर्चे अजनबी भरे जाते हैं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
[ad_2]
Kurukshetra News: रात्रि गश्त के दौरान 35,238 वाहनों के चालान




