{“_id”:”687abf38d0ff3afd1f006824″,”slug”:”farmers-angry-over-urea-shortage-gheraoed-agriculture-department-office-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-139064-2025-07-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: यूरिया किल्लत पर भड़के किसान, कृषि विभाग के कार्यालय का किया घेराव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:10 AM IST
पिहोवा। किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत पर शुक्रवार को दूसरे दिन फिर से विरोध जताया। नाराज किसानों ने अनाज मंडी में कृषि विभाग कार्यालय का घेराव और जमकर हंगामा किया। उनको समझाने के लिए जब कृषि अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी करीब 45 मिनट तक घेरकर रखा और उन्हें अपने साथ धरने पर बैठाया। इसके बाद खाद की दो गाड़ी पहुंची तो किसान शांत हुए। इसके बाद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
Trending Videos
यूरिया न मिलने पर किसानों ने वीरवार को कृषि अधिकारी को बंधक बनाया था और हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर जाम लगा दिया था। शाम को करीब छह बजे तक यूरिया मिलने के लिखित आश्वासन पर किसान माने थे। वहीं किसानों का आरोप है कि रात नौ बजे तक भी यूरिया नहीं पहुंचा और अधिकारियों ने जानबूझकर फोन बंद कर दिया। इससे गुस्साए किसान शुक्रवार को फिर सुबह करीब साढ़े 11 बजे कृषि कार्यालय पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन किसान शांत नहीं हुए। जब अधिकारी वापस अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए तो किसानों का गुस्सा और भड़क गया। किसानों ने उन्हें चेतावनी दी कि पांच मिनट में अधिकारी गाड़ी से बाहर नहीं आए तो आंदोलन और गंभीर हो जाएगा। तभी उपनिदेशक डॉ कर्मचंद व एसडीओ मनीष वत्स फिर किसानों के बीच पहुंचे। इसके बाद किसानों ने उन्हें अपने साथ बैठा लिया। करीब पौने घंटे बाद जब यूरिया की गाड़ी आई तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। किसान एक की बजाय दो गाड़ियों की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि एक गाड़ी तो वीरवार को ही पहुंच जानी चाहिए थी और ऐसे में आज दो गाड़ियां पहुंचनी चाहिए। जब दूसरी गाड़ी पहुंची तो किसानों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। संवाद
[ad_2]
Kurukshetra News: यूरिया किल्लत पर भड़के किसान, कृषि विभाग के कार्यालय का किया घेराव