[ad_1]
कुरुक्षेत्र। कॉग्निजेंट मैराथन के 11वें संस्करण में जिले के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित मैराथन में खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल और उत्कृष्ट रैंक हासिल किए। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।
22 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एएफआई की ओर से प्रमाणित राष्ट्रीय स्तर की कॉग्निजेंट मैराथन में 31 देशों और 490 शहरों के 30 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर दौड़ में रवि बुंबक ने 01:09:33 समय के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुनील कारसा ने 40-50 आयुवर्ग में 01:28:18 समय के साथ 10वां स्थान हासिल किया। पुनरवसु पूर्व सरपंच अमीन ने 50-60 आयुवर्ग में 01:37:37 समय के साथ आठवां और डॉ. चंद्र पाल ने 60-70 आयुवर्ग में 01:49:11 समय के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
जिले के 14 एथलीटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनमें प्रवेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ईश्वर सिंह, जीवन मेहता और रविन्द्र कुमार ने भी अपने-अपने आयुवर्ग में हाफ मैराथन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर में डॉ. सोमनाथ सेठी ने 04:47:23 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
कुरुक्षेत्र। साई केंद्र में खिलाड़ियों का स्वागत करते सीनियर कोच कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य।– फोटो : jyodian news
[ad_2]
Kurukshetra News: मैराथन में चमके कुरुक्षेत्र के धावक



