Kurukshetra News: मारपीट कर व्यक्ति से छीने 2190 रुपये Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड पर बाइक सवार युवकों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर 2190 रुपये छीन लिए। शिकायत करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर फरार हो गए। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में धर्मपाल निवासी वशिष्ट कॉलोनी ने बताया कि वह सुबह करीब पंच बजे मोहन नगर पुल से रेलवे रोड के रास्ते एलएनजेपी अस्पताल जा रहा था। रेलवे रोड की तरफ मुड़ते ही बाइक रोक कर खड़े दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

Trending Videos

आरोपी बगैर किसी कारण उसके साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी पिछली जेब से 2,190 रुपये छीन लिए तभी पीछे से कोई वाहन आ गया, जिससे लाइट में वह आरोपियों की बाइक का नंबर देखने लगा, मगर बाइक ली नंबर प्लेट ढकी हुई थी। शिकायत करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

[ad_2]
Kurukshetra News: मारपीट कर व्यक्ति से छीने 2190 रुपये