{“_id”:”69c85175105f4945a008cbc4″,”slug”:”fair-at-mata-bala-sundari-temple-from-april-1-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152343-2026-03-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: माता बाला सुंदरी के मंदिर पर मेला एक अप्रैल से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:38 AM IST
लाडवा। जानकारी देते मंदिर समिति सदस्य। संवाद
लाडवा। प्राचीन व ऐतिहासिक माता बाला सुंदरी मंदिर पर 1 अप्रैल से मेला शुरू हो जाएगा। ये जानकारी मंदिर कमेटी सदस्य प्रमोद शर्मा ने दी। उन्हाेंने बताया कि मेले का शुभारंभ 30 मार्च की मध्यरात्रि रात्रि ठीक 12:00 बजे यानि एक अप्रैल से होगा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। ऐतिहासिक माता मंदिर में लोग अपनी मुरादें पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाने आते हैं।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि दुर्गा अष्टमी से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया है। मान्यता है कि माता बाला सुंदरी के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है। मंदिर कमेटी ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर के स्वयंसेवक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल, विश्राम स्थल और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को कोई असुविधा न हो। संवाद
लाडवा। जानकारी देते मंदिर समिति सदस्य। संवाद
[ad_2]
Kurukshetra News: माता बाला सुंदरी के मंदिर पर मेला एक अप्रैल से