in

Kurukshetra News: मांगें न माने जाने पर जिले भर के लिपिकों में रोष Latest Haryana News

Kurukshetra News: मांगें न माने जाने पर जिले भर के लिपिकों में रोष Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। लघु सचिवाल के बाहर प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल का पुतला जलाकर रोष जताते लिपिक वर्ग

कुरुक्षेत्र। जिले के लिपिक बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। 300 से ज्यादा लिपिक लघु सचिवालय के बाहर धरना स्थल पर इकट्ठे हुए और प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का पुतला जलाकर रोष जताया। लिपिकों के मुताबिक अब धरना 20 अगस्त तक जारी रहेगा और धरना स्थल पर ही स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाएगा। लिपिकों की हड़ताल से अब तक 900 लाइसेंस व 750 के लगभग वाहनों के पंजीकरण अटक गए है तो वहीं कई विभागों के काम पर भी असर पड़ रहा है। तीन दिनों से चल रही इस सांकेतिक हड़ताल में कई विभागों के लिपिक वर्ग कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। इस हड़ताल से नगर परिषद से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक के डाक के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। तहसील में लाइसेंस व वाहनों का पंजीकरण कराने पहुंचे लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

Trending Videos

धरना स्थल पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस : मंजू रानी

जिला प्रधान मंजू रानी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 12 से 14 अगस्त तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने लिपिकों की मांगों को नहीं माना, जिससे अब हड़ताल को राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। अब स्वतंत्रता दिवस भी धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा।

लिपिक वर्ग कर्मचारियों में रोष : शशि भूषण

जिला संरक्षक शशि भूषण शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार से नाराज लिपिक वर्ग कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदेश सरकार के पूरे मंत्रिमंडल की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया है। प्रदेश सरकार अभी तक लिपिकों की मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है, जिससे लिपिक वर्ग कर्मचारियों में रोष है।

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवाल के बाहर प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल का पुतला जलाकर रोष जताते लिपिक वर्ग

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवाल के बाहर प्रदेश सरकार के मंत्री मंडल का पुतला जलाकर रोष जताते लिपिक वर्ग

[ad_2]
Kurukshetra News: मांगें न माने जाने पर जिले भर के लिपिकों में रोष

Kurukshetra News: वाहनों पर एनएचएम को पक्का करो के बैनर लगा सड़कों पर उतरे कर्मी Latest Haryana News

Kurukshetra News: वाहनों पर एनएचएम को पक्का करो के बैनर लगा सड़कों पर उतरे कर्मी Latest Haryana News

Kurukshetra News: दुबई में कुरुक्षेत्र की निशा सिंह की कलाकृति को मिला रचनात्मक कला पुरस्कार Latest Haryana News

Kurukshetra News: दुबई में कुरुक्षेत्र की निशा सिंह की कलाकृति को मिला रचनात्मक कला पुरस्कार Latest Haryana News