[ad_1]
{“_id”:”6994d25132e89566620615db”,”slug”:”machine-operator-duped-of-rs-38000-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-150294-2026-02-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: मशीन ऑपरेटर से ठगे 38 हजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
लाडवा। साइबर ठगों ने एक मशीन ऑपरेटर को अपने ठगी के जाल में फंसाते हुए 38 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सिंधु उचाना जींद के नीटू शर्मा ने बताया कि वह मथाना स्थित एक पाइप फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर का काम करता है। उसके पास 5 जनवरी को अज्ञात कॉल आई जिसमें उसे बातों के जाल में फंसाते हुए 18 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद 6 जनवरी को फिर फोन आया और उसे डराते धमकाते हुए 20 हजार और ठग लिए। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात ठग 38 हजार ठगने के बाद भी नहीं माने और उसे दोबारा डराने और धमकाने लगे। उससे 50 हजार की और मांग की। ठगों से तंग आकर साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Kurukshetra News: मशीन ऑपरेटर से ठगे 38 हजार


