in

Kurukshetra News: बारिश से जलभराव, प्रशासनिक दावों की खुली पोल Latest Haryana News

Kurukshetra News: बारिश से जलभराव, प्रशासनिक दावों की खुली पोल Latest Haryana News


कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव पिछले कई दिनों से जारी है। रविवार को भी मौसम में बदलाव का सिलसिला दिनभर जारी रहा। दिनभर कभी धूप तो कभी बादलों का असर देखने को मिला जबकि बादलों को देख किसानों की चिंता भी बढ़ी रही। देर शाम हुई बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे प्रशासनिक दावों की पोल खुलती नजर आई। शहर के न्यू कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, पटेल नगर, सेक्टर 17, छोटा बाजार, मेन बाजार में जलभराव हो गया।

Trending Videos

शहर में कई जगहों पर जलभराव होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं बारिश होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई। धान की फसल पककर तैयार होने के चलते किसान परेशान नजर आए। धान की कटाई शुरू होने के चलते अब फसल अनाज मंडी में भी पहुंचना शुरू हो गई हैं। अनाज मंडी में धान की फसल लेकर पहुंचे किसानों को भी बारिश होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है, कभी तेज धूप तो कभी बादल छाए रहेंगे। हालांकि जिले भर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार भी रहेंगे। रविवार को अधिकतम तापमान 31.1 व न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।

बारिश होने से धान को नुकसान की आशंका

किसान जसमेर, रमेश, धर्मबीर ने बताया कि अब बारिश होने से धान की फसल को नुकसान की संभावना है, इससे धान की पैदावार कम होने की आशंका बनी हुई है। बारिश होने से पककर तैयार हो चुकी धान की फसल के बिछने की संभावना ज्यादा रहती हैं, जिससे पैदावार कम निकलती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

बारिश से अभी नहीं पहुंचा धान को नुकसान

कृषि विशेषज्ञ सीबी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव अभी जारी है। कभी बादल तो कभी तेज धूप खिल रही है जबकि जिले भर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है। धान की अगेती फसल अब लगभग पककर तैयार हो चुकी है। हालांकि अभी धान की फसल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।


Kurukshetra News: बारिश से जलभराव, प्रशासनिक दावों की खुली पोल

Kurukshetra News: राजकीय महिला आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला 30 तक Latest Haryana News

Kurukshetra News: राजकीय महिला आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला 30 तक Latest Haryana News

Kurukshetra News: साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र ने हासिल किया प्रथम स्थान Latest Haryana News

Kurukshetra News: साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र ने हासिल किया प्रथम स्थान Latest Haryana News