Kurukshetra News: बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटाने के लिए प्रशासन कर रहा तैयारी Latest Haryana News

[ad_1]



loader



पिहोवा। मानसून सीजन को देखते हुए उपमंडल में साफ-सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। बरसाती पानी की निकासी तथा बाढ़ बचाव कार्यों के लिए प्रशासन द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शहर भर में विभिन्न स्थानों पर सीवरेज, नाले तथा अन्य निकासी स्थानों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने यह जानकारी दी तो वहीं बाढ़ संबंधी कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि आमजन को मानसून के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सभी उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। नालों की सफाई व्यवस्था का कार्य लगातार करवाया जा रहा है। बारिश में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटाने के लिए प्रशासन कर रहा तैयारी