[ad_1]
{“_id”:”697fbceefd300546f105f920″,”slug”:”trolley-parked-in-the-enclosure-stolen-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-149457-2026-02-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: बाड़े में खड़ी ट्राॅली चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। गांव शादीपुर में एक किसान के घर के पास बने बाड़े में से ट्राॅली चोरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर रात के समय ट्रैक्टर लेकर आए और बाड़े में खड़ी ट्राॅली जोड़ कर ले गया। पीड़ित किसान विरेंद्र ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी ट्राॅली 31 जनवरी की रात को घर के पास बने बाड़े में खड़ी की थी जिसे चोर रात करीब 11:45 बजे से 12:10 बजे के बीच ट्रैक्टर के पीछे जोड़कर ले गया। सुबह जांच करने पर गांव के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई। विरेंद्र ने बताया कि वे खेती-बाड़ी का काम करते हैं और ट्रॉली उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। वे अब तक ट्राॅली की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। किसान ने पुलिस से अपील की है कि चोर को जल्द गिरफ्तार कर ट्राॅली बरामद की जाए।
[ad_2]
Kurukshetra News: बाड़े में खड़ी ट्राॅली चोरी




