Kurukshetra News: फोन कर बुलाया, फिर किया हमला Latest Haryana News

[ad_1]



loader



Trending Videos

लाडवा। करीब 10-15 युवकों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। बन निवासी लवप्रीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पास किसी ने फोन किया और स्कूल के पास बुलाया। वह वहां गया तो 10 से 15 युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद

गली में बैठी महिला की बालियां छीन ले गए

कुरुक्षेत्र। सतोड़ा गांव की एक महिला के कान से बालियां छीनकर युवक फरार हो गए। परविंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रेमो देवी के साथ गली में बैठी थी। तभी करीब सायं 7:40 बजे एक व्यक्ति स्कूटी पर आया। अपनी स्कूटी को मेरे पास रोककर मेरे दाहिने कान से झटका मारकर बाली छीनकर फरार हो गया। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: फोन कर बुलाया, फिर किया हमला