[ad_1]
इस्माईलाबाद। प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर को दिखाते प्रतिभागी।
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीकॉम की सिमरन पहले, बीकॉम की सिमरनजीत दूसरे और बीकॉम की सुनिधि तीसरे स्थान पर रही। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस व यूथ रेडक्रॉस कमेटी द्वारा किया गया था। प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुट होकर अपने देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता का अर्थ केवल शारीरिक गुलामी से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, भावनाओं, और कर्मों की स्वतंत्रता भी है।
[ad_2]
Kurukshetra News: पोस्टर मेकिंग में सिमरन पहले तो सिमरनजीत रही दूसरे स्थान पर

