[ad_1]
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद ने फिर से शहर में अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सोमवार को पहले दिन पिपली-थर्ड गेट रोड पर यह अभियान चलाया गया। इसके तहत डॉ. बीआर आंबेडकर चौक से लेकर पुराना बस अड्डा, कंडा चौक, मोहन नगर चौक का नया बस अड्डा लाल बत्ती तक अवैध होर्डिंग व बोर्ड हटाए गए।
परिषद की ओर से इस कार्रवाई के लिए सचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम को फील्ड में उतारा और लगभग तीन घंटे तक यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहन नगर में लोगों ने नाराजगी भी जताई और कार्रवाई का विरोध किया।
नगर परिषद सचिव अरविंद कुमार के अनुसार मंगलवार को भी यह अभियान इसी रोड पर पिपली तक चलाया जाएगा। इसके बाद केडीबी रोड से भी ये अवैध होर्डिंग व बोर्ड हटाए जाएंगे।
बार-बार होर्डिंग लगाने पर कराई जाएगी कानूनी कार्रवाई : राजेश कुमार
नगर परिषद ईओ राजेश कुमार ने कहा कि अवैध होर्डिंग से हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। राहगीरों का ध्यान भटकता है जिससे हादसे की संभावना और बढ़ जाती है। परिषद के पास इन होर्डिंग की लगातार शिकायतें भी आ रही हैं। अब इस संबंध में लगातार अभियान जारी रखा जाएगा और बार-बार होर्डिंग लगाने वाले लोगों व संस्थानों की पहचान की जा रही है। कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
[ad_2]
Kurukshetra News: पिपली-थर्ड गेट रोड पर हटाए कई होर्डिंग व बोर्ड




