Kurukshetra News: परिवर्तनशील बना मौसम, दिन में खिली धूप Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। ​ धूप ​खिलने पर ब्रह्मसरोवर पर घूमते पर्यटक। संवाद
– फोटो : kathua news

कुरुक्षेत्र। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। वीरवार को सुबह के समय हल्का कोहरा और बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन, करीब 10 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।

Trending Videos

हालांकि शीतलहर और ठंडक का प्रभाव दिनभर बना रहा। धूप के दौरान लोग बाजार और पर्यटन स्थलों पर घूमते हुए देखे गए, जिससे चहल-पहल बढ़ गई। आसपास के जिलों में हुई हल्की बारिश के चलते वातावरण साफ नजर आया। इसके बावजूद ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबके रहने पर मजबूर किया। शाम को मौसम ने फिर करवट ली और आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ठंड इसी तरह बने रहने की संभावना व्यक्त की है। शनिवार को हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने कर संभावना है।

[ad_2]
Kurukshetra News: परिवर्तनशील बना मौसम, दिन में खिली धूप