[ad_1]
कुरुक्षेत्र। धनपत सिंह सांग पुरस्कार के उपलक्ष्य में 23 से 27 फरवरी तक कलाकृति भवन में सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा उपरांत धनपत सिंह सांगी की स्मृति में इस वर्ष धनपत सिंह सांगी पुरस्कार की घोषणा की जानी है। इसके लिए 23 से 27 फरवरी तक कलाकृति भवन हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में यह सांग महोत्सव किया जा रहा है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डाॅ.नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह सांग महोत्सव हरियाणा का एक प्रमुख पारंपरिक लोकनाट्य उत्सव है, जो सांगी (कलाकारों) द्वारा संगीत, नृत्य और लोककथाओं के माध्यम से सामाजिक नैतिकता और पौराणिक कहानियों का मंचन करता है। उन्होंने कहा कि इस सांग महोत्सव में प्रस्तुत किए गए नाटक आमतौर पर बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित होते हैं, जिनमें पौराणिक कथाएं (जैसे प्रहलाद भगत, राजा हरिश्चंद्र), ऐतिहासिक गाथाएं और सामाजिक मुद्दों (जैसे महिला सशक्तिकरण) को शामिल किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिसमें हरियाणा संस्कृति को जीवंत रखे हुए सांग पार्टियां इस महोत्सव में भाग लेगी और हरियाणा की संस्कृति धरोहर को सहेजने का काम करेगी। इतना ही नहीं यह सांग महोत्सव सुबह 10 बजे से सायं के छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में नगाड़ा वादन, लोकगायन और तीन-पांच घंटे तक चलने वाली लंबी सांग प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
[ad_2]
Kurukshetra News: धर्मनगरी में 23 से 27 तक मनाया जाएगा सांग महोत्सव




