Kurukshetra News: धर्मनगरी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की अगुवाई Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। तिरंगा अ​भियान की अगुवाई करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी। साथ में राज्यमंत्री सुभाष

Trending Videos



कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी बुधवार देर शाम उस समय देशभक्ति में डूबी दिखाई दी जब भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन से शुरू हुई तिरंगा यात्रा की अगुवाई मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की, जो नया बस अड्डा होती हुई द्रोणाचार्य स्टेडियम तक पहुंची। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने की जबकि पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील राणा सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा शहरवासी शामिल हुए।

Trending Videos

तिरंगा यात्रा में पुलिस विभाग के 24 राइडर भी साथ-साथ चले तो करतब भी दिखाए। इसके अलावा हरियाणा पुलिस अकेडमी मधुबन के जवान भी इस यात्रा में शामिल हुए तथा पुलिस विभाग का बैंड भी मधुर धुन बिखेरता रहा। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। हर देशवासी को अपने देश पर गर्व है और तिरंगा हमारी शान है। यह तिरंगा हर घर पर लहराना चाहिए। हमें अपने देश के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की थी, जिसके चलते आज पूरा देश तिरंगा को शान से अपने-अपने घरों पर लहरा रहा है। हर किसी में इस अभियान को लेकर उत्साह बना हुआ है।

[ad_2]
Kurukshetra News: धर्मनगरी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह ने की अगुवाई