Kurukshetra News: धरातल पर उतरे हरियाणा व उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मनरेगा से लेकर आंगनबाड़ी तक की जानी हकीकत Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। ग्रामीण स्तर पर किस तरह की समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं। यहां कौन-कौन से मुद्दे हैं और संगठन को कैसे मजबूत किया जा सकता है। सियासी तौर पर यह जानने के लिए वीरवार को हरियाणा व उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को धरातल पर उतारा गया। जिला की चारों विधानसभा क्षेत्राें के के तीन-तीन गांवों में छह-छह जिलाध्यक्षों की टीम पहुंची, जिसने न केवल सरपंचों से लेकर अन्य ग्रामीणों से संवाद किया और गांव के इतिहास से लेकर हर तरह की जनगणना तक की जानकारी जुटाई बल्कि पार्टी से जुड़े रहे पुराने कार्यकर्ताओं की जानकारी के अलावा युवाओं की विचारधारा को भी जाना।

सुबह करीब 11 बजे से लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे तक जिलाध्यक्ष गांवों की गलियों में उतरे रहे। वर्तमान व पूर्व सरपंचों, खिलाड़ियों से लेकर हर वर्ग के लोगों से चर्चा की तो वहीं मनरेगा मजदूरों से लेकर आंगनबाड़ी व आशा वर्करों से मिलकर पहले और वर्तमान की व्यवस्थाओं को करीब से जाना। जिलाध्यक्षों ने यह सब डायरी में दर्ज करते हुए रिपोर्ट तैयार की, जिस पर सामूहिक तौर पर पंजाबी धर्मशाला में चल रही कार्यशाला में मंथन किया जाएगा। जिलाध्यक्षों की इस रिपोर्ट के जरिए पार्टी उनके आईक्यू के साथ-साथ धरातल पर सियासी जरूरताें व किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा करेगी और उसी अनुसार ही भविष्य की रणनीति तय किए जाने की संभावना है।

इन गांवों में पहुंचे जिलाध्यक्ष

उत्तराखंड व हरियाणा के जिलाध्यक्ष थानेसर विस क्षेत्र के गांव भिवानी खेड़ा, किरमिच, पलवल के अलावा सीएम सिटी लाडवा विस क्षेत्र के उमरी, खानपुर कोलियां, कनिपला के साथ शाहाबाद विस क्षेत्र के धुराला, चढूनी, खरींडवा के अलावा पिहोवा क्षेत्र के गांव खिजरपुरा, लोहार माजरा व गढ़ी रोडान में पहुंचे, जहां पीएचडी स्कॉलर्स की तर्ज पर गांव का खाका जाना। उन्होंने गांव चौपाल से लेकर गलियों तक का खाका खींचा तो कांग्रेस समय के दौरान हुए बदलावों को भी जाना। इससे एक दिन पहले संबंधित गांवों के एक-एक कार्यकर्ता से कार्यशाला हॉल में हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सचिन राव ने बारीकी से चर्चा की थी।

आज मनरेगा मजदूरों से होगी चर्चा

दोनों प्रदेशों के जिलाध्यक्ष व उन्हें गुर देने के लिए आने वाले राष्ट्रीय नेता शुक्रवार को मनरेगा मजदूरों के साथ चर्चा करेंगे। मनरेगा मजदूरों को कार्यशाला स्थल पंजाबी धर्मशाला में ही आमंत्रित किया गया है। योजना को लेकर इसके वर्तमान में बनाए जा रहे स्वरूप से लेकर पहले की फीडबैक सहित विस्तार से चर्चा होगी।

कुरुक्षेत्र। गांव पलवल में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीणों से चर्चा करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। गांव पलवल में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीणों से चर्चा करते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। गांव पलवल में पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीणों से चर्चा करते हुए। संवाद

[ad_2]
Kurukshetra News: धरातल पर उतरे हरियाणा व उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, मनरेगा से लेकर आंगनबाड़ी तक की जानी हकीकत