Kurukshetra News: दीक्षांत समारोह के लिए 2046 ने कराया पंजीकरण Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का 35वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 4 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में करीब तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्री और स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। अब तक दीक्षांत समारोह के लिए 2046 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 3 अप्रैल को दोपहर 3.00 बजे रिहर्सल आयोजित की जाएगी जिसमें सभी अभ्यर्थियों के लिए भाग लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि रिहर्सल में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य समारोह में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। समारोह के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है जिसके लिए पुरुषों में सफेद कुर्ता-पायजामा या सफेद शर्ट-पैंट, साथ में काले जूते या सैंडल और महिलाओं के लिए क्रीम रंग की साड़ी (गोल्डन बॉर्डर सहित) या सफेद सलवार-कमीज, साथ में काले जूते या सैंडल होंगे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने डिग्री के हिसाब से स्टॉल भी निर्धारित किए हैं जिसमें पीएचडी विद्यार्थियों के लिए नेवी ब्लू, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ऑरेंज और स्नातक विद्यार्थियों के लिए ग्रीन स्टॉल होने चाहिए।

[ad_2]
Kurukshetra News: दीक्षांत समारोह के लिए 2046 ने कराया पंजीकरण