Kurukshetra News: ट्रैक्टर से गिरी महिला के ऊपर से गुजरा पहिया, गई जान Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। पिहोवा में ढांड रोड पर शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की उसके बेटे के सामने ही मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर दवाई लेने के लिए पिहोवा जा रही थी। इस दौरान घना अंधेरा होने की वजह से ट्रैक्टर का पहिया सड़क में बने गहरे गड्ढे में गिर गया। महिला उछलकर नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का टायर महिला को कुचलते हुए आगे निकल गया। महिला की पहचान गुमथला गढू गांव की रहने वाली 50 वर्षीय शिमला देवी के रूप में है।

मृतक महिला के बेटे गौरव ने बताया कि हादसे के समय वह खुद ट्रैक्टर चला रहा था। उनकी मां शिमला देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह अपनी मां शिमला देवी को दवा दिलाने के लिए पिहोवा आ रहा था। ढांड रोड पर नेशनल हाईवे-152 डी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में गिर गया। इससे उनकी मां ट्रैक्टर से उछल कर सड़क पर नीचे गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उनकी मां के सिर के ऊपर से निकल गया। सिर कुचले जाने पर शिमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पिहोवा से जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

[ad_2]
Kurukshetra News: ट्रैक्टर से गिरी महिला के ऊपर से गुजरा पहिया, गई जान