[ad_1]
पिहोवा। भाजपा नेता पंडित जयभगवान शर्मा डीडी ने क्षेत्र में एक दिन में छह से अधिक गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वहीं 10 से ज़्यादा विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इनमें गलियां, सीवरेज और बस स्टॉप जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं।
स्थापना दिवस अवसर पर गांव लोटनी में कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि डीडी शर्मा ने तीन नई गलियों का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं का तोहफा दिया। गांव बोधनी में बस स्टॉप निर्माण का शुभारंभ, शिव मंदिर वाली गली का निर्माण कार्य शुरू, जुरासी खुर्द में दो नई गलियां एवं सरस्वती खेड़ा कॉलोनी में दो गलियों का निर्माण और रतनगढ़ ककराली में शिव मंदिर से सरकारी स्कूल तक सीवरेज लाइन का शुभारंभ किया। डीडी शर्मा ने गांव जुरासी स्थित सचखंड ईश्वर दरबार में संत बाबा मान सिंह की तीसरी बरसी पर समागम में शामिल होकर माथा टेक संत महापुरुषों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही असली सुशासन है। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न गांवों के बड़ी संख्या में व्यक्ति मौजूद रहे।
[ad_2]
Kurukshetra News: छह से अधिक गांवों में विकास कार्यों का शुभारंभ


