[ad_1]
कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में आगामी चैत्र नवरात्रों को लेकर सेवक मंडल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष चर्चा हुई। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष महाशक्ति की महापूजा का महापर्व आनंद महोत्सव के रूप में 18 मार्च से प्रारंभ होकर दो अप्रैल तक मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 18 मार्च बुधवार को प्रातः छह बजे मंगला आरती से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। सुबह 8 बजे कलश पूजन और नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। दोपहर एक बजे मां भद्रकाली की भव्य शोभायात्रा पावन ज्योति के साथ निकाली जाएगी, जो सायं छह बजे नगर परिक्रमा के बाद महाआरती एवं ज्योति प्रतिस्थापना के साथ संपन्न होगी।
19 मार्च प्रथम नवरात्र से 25 मार्च सप्तमी तक प्रतिदिन सायं चार से सात बजे भजन संध्या आयोजित होगी। प्रतिदिन शाम सात बजे 505 ज्योतों से महाआरती की जाएगी, जबकि मंगला आरती रोज सुबह छह बजे होगी, जिसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर किया जाएगा। प्रथम नवरात्र 19 मार्च को भक्तों को विशेष सचित्र स्वर्णिम खजाना प्रसाद के रूप में मुख्य पुजारिन शिमला देवी द्वारा प्रातः सात बजे से रात्रि सात बजे तक वितरित किया जाएगा।
इसी दिन हिंदू नववर्ष एवं विक्रमी संवत 2083 के स्वागत में रात्रि आठ बजे 108 फुट ऊंचे मंदिर शिखर पर विश्व प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा फायर वर्क्स शैली की भव्य आतिशबाजी की जाएगी। 25 मार्च महासप्तमी को प्रातः 10 बजे मनोकामना पूर्ण हवन होगा तथा 26 मार्च दुर्गाष्टमी पर जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक हेमंत बृजवासी और सूफियाना संगीत के लिए प्रसिद्ध राकेश राणा मां का गुणगान करेंगे।
मंदिर में प्रतिदिन अन्नपूर्णा भंडारा सुबह 10 बजे और दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। शनिवार को दिनभर भंडारा चलेगा। 21 मार्च और दुर्गाष्टमी पर छप्पन भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शोभायात्रा रूट, दर्शन व्यवस्था और जागरण सिटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया है। पीठाध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे मंदिर की वेबसाइट पर अपने सुझाव दें और मां की सेवा में एक दिन अवश्य समर्पित करें। बैठक में मंदिर के कई पदाधिकारी और सेवक मंडल सदस्य उपस्थित रहे।
[ad_2]
Kurukshetra News: चैत्र नवरात्र महोत्सव 18 मार्च से, आनंद महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा महापर्व




