Kurukshetra News: चिकित्सक की हत्या के विरोध में आईएमए ने निकाला कैंडल मार्च Latest Haryana News

[ad_1]


कुरुक्षेत्र। कैंडल मार्च निकालते आईएमए के चिकित्सक।

Trending Videos



कुरुक्षेत्र। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए के आह्वान पर जिला इकाई ने कोलकाता में दुष्कर्म के बाद महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने अग्रसेन चौक पर कैंडल लगाकर चिकित्सक की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की। आईएमए ने केंद्र सरकार से मामले के आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग रखी।

Trending Videos

डॉ. सुमन सेठी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गत दिनों मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरा चिकित्सा जगत स्तब्ध है। यह घटना सभी को दुखी करने वाली है। उनकी सरकार से मांग है कि उस महिला को न्याय मिले और आरोपी को कठोर सजा दी जाए। सरकार अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करे। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलनी चाहिए ताकि महिला चिकित्सक को जल्दी न्याय मिल सके।

[ad_2]
Kurukshetra News: चिकित्सक की हत्या के विरोध में आईएमए ने निकाला कैंडल मार्च