[ad_1]
कुरुक्षेत्र। सिंगल परांठा 40 का डबल 60 का, एक खाने के बाद दूसरा लोगे तो भी 40 का, एक साथ ही ऑर्डर करें…। एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत के कारण अब धर्मनगरी के होटल व ढाबाें पर इस तरह के नोटिस लगाए जा रहे हैं। गैस की कमी के कारण शहर में खाने के दामों में इजाफा होने लगा है। दूसरी तरफ प्रशासन गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पूरी होने का दावा कर रहा है लेकिन जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग न होने के कारण बनी गैस किल्लत अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। प्रशासन ने सिलिंडरों की स्थिति पर नजर रखने व कालाबजारी रोकने के लिए एडीसी विवेक आर्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जो फिलहाल जिले में सिलिंडर की खपत व आपूर्ति पर नजर बनाए रखे हुए हैं।
लोग सुबह से लेकर शाम तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें बना कर सिलिंडर की बुकिंग करवाने के लिए खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं शहर में कुछ चाय की दुकान चलाने वालों ने भी सिलिंडर न मिलने के कारण प्रति चाय में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
शनिवार को एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस संकट से राहत नहीं मिल पाई। पूरे दिन धूप में लंबी लाइन में खड़े रहने के बाद गैस सिलिंडर की बुकिंग तो हो पाई लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। गुरुद्वारे के पास स्थित एजेंसी के प्रबंधक ने कहा कि शहर की सप्लाई घर-घर पहुंचाई जा रही है जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को एजेंसी पर बुकिंग के साथ ही सिलिंडर दिया जा रहा है। गैस की कोई कमी नहीं है। अब ऑनलाइन बुकिंग भी की जाने लगी है। वहीं दूर-दराज के गांव से सिलिंडर बुक करवाने आए कुछ ग्रामीणों को दो से तीन एजेंसियों पर उन्हें राहत देते हुए मौके पर ही सिलिंडर उपलब्ध करवाया गया।
अधिकारी व एजेंसी संचालकों ने शनिवार को दावा किया कि जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं, बुकिंग के हिसाब से सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। लाइन में लोगों ने कहा कि उनका सिलिंडर पांच दिन पहले बुक किया हुआ, आज तक नहीं मिल पाया है।
छात्र बोले…. दाम बढ़ने से पॉकेट मनी पर पड़ा असर
छात्र राजेश ने कहा कि सभी होटलों पर खाने के दाम बढ़ाए गए हैं। थर्ड गेट पर खाना खाने आए तो परांठा मंहगा होने का नोटिस देख हैरान रह गए। पढ़ने वाले छात्र रात के समय भूख लगने पर थर्ड गेट का रुख करते हैं। वे यहां पिछले तीन साल से 30 रुपये परांठा व 10 रुपये चाय लेते थे, जो अब गैस किल्लत के कारण होटल संचालकों ने महंगा कर दिया है। ऐसे में विद्यार्थियों की पॉकेट मनी का हिसाब बिगड़ जाएगा।
कुरुक्षेत्र। एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए लाइने में लगे उपभोक्ता। संवाद– फोटो : meeran shaib news

कुरुक्षेत्र। एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए लाइने में लगे उपभोक्ता। संवाद– फोटो : meeran shaib news

कुरुक्षेत्र। एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करवाने के लिए लाइने में लगे उपभोक्ता। संवाद– फोटो : meeran shaib news
[ad_2]
Kurukshetra News: गैस संकट के बीच धर्मनगरी में मंहगा होने लगा खाना, होटल व ढाबों पर लगाए गए नोटिस




