Kurukshetra News: गांव नरकातारी व मिर्जापुर में अवैध निर्माण हटाए Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

Updated Sat, 07 Mar 2026 02:09 AM IST




कुरुक्षेत्र। गांव नरकातारी व गांव मिर्जापुर में लगभग सात एकड़ में पनप रही दो अवैध कालोनियों में जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने इन काॅलोनियों में बनी सडक़ें, सीवरेज और मेनहॉल और गेट के अवैध निर्माण को हटा दिया।

Trending Videos

डीटीपी विक्रम सिंह कहा कि डीटीपी नवीन कुमारी की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कॉलोनियां पनपने का मामला सामने आया था। इसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से कार्रवाई करते अवैध कालोनियों में निर्माण हटा दिए गए।

[ad_2]
Kurukshetra News: गांव नरकातारी व मिर्जापुर में अवैध निर्माण हटाए