Kurukshetra News: खेल नर्सरी के लिए राजकीय व निजी संस्थानों से मांगे आवेदन Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। हरियाणा खेल विभाग की ओर से आगामी सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरियां दी जाएंगी। इन खेल नर्सरियों के लिए राजकीय स्कूलों, ग्राम पंचायतों व निजी शिक्षण संस्थानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन नर्सरियों के लिए कोई भी संस्थान 15 फरवरी तक आवेदन कर सकता है। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विभाग की तरफ से सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न खेलों के लिए नर्सरियां आवंटित की जानी हैं। इन नर्सरियों के लिए सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी संस्थान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इन आवेदनों के लिए विभाग की तरफ से अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। यह नर्सरी केवल ओलंपिक, एशियन, कॉमनवेल्थ खेल से संबंधित खेलों के लिए खोली जाएंगी।

Trending Videos

[ad_2]
Kurukshetra News: खेल नर्सरी के लिए राजकीय व निजी संस्थानों से मांगे आवेदन