[ad_1]
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम 2025-26 के तहत अनुदान पर प्रदान किए जाने वाले कृषि यंत्रों का प्रथम भौतिक सत्यापन दिसंबर माह में किया जा चुका है। जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि एक लाख रुपये से अधिक है, उनका द्वितीय भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी की ओर से 20 से 22 जनवरी तक किया जाएगा। सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन 20 जनवरी को, स्ट्रा-बेलर व हे-रेक 21 जनवरी को और अन्य यंत्र जैसे रीपर बाइंडर, ट्रैक्टर माउंटेड लोडर व स्ट्रा-चोपर का भौतिक सत्यापन 22 जनवरी को किया जाएगा। खंड थानेसर और पिपली के किसान नई अनाज मंडी थानेसर में, खंड शाहाबाद, बाबैन और लाडवा के किसान नई अनाज मंडी शाहाबाद में और खंड पिहोवा व इस्माईलाबाद के किसान नई अनाज मंडी पिहोवा में अपने कृषि यंत्र भौतिक सत्यापन के लिए लेकर आएंगे। भौतिक सत्यापन कार्य सुबह आठ बजे से शुरू कर दिया जाएगा।
[ad_2]
Kurukshetra News: कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 20 से 22 तक


