{“_id”:”677ee78be1967ea0df004330″,”slug”:”admissions-for-the-new-session-begin-in-the-center-for-distance-education-of-kuvi-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129653-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: कुवि के सेंटर फॉर डिस्टेंस एजुकेशन में नए सत्र के दाखिले शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र का बाहरी दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में जनवरी-2025 सत्र के लिए ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के माध्यम के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की सूचना जारी की गई है। इन प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक आवेदक 31 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos
ऑनलाइन कार्यक्रम एनईपी-2020 के तहत यूजी कार्यक्रमों (सेमेस्टर प्रणाली) में बीए, बीकॉम, बीबीए, पीजी प्रोग्राम्स (सेमेस्टर सिस्टम) में एमए अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, मास कम्युनिकेशन, एमकॉम, एमसीए और एमबीए, विदेशी भाषा में प्रमाणपत्र कार्यक्रम (छह महीने) में जर्मन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स, फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स व जापानी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। डिप्लोमा कार्यक्रम (1 वर्ष-2 सेमेस्टर) में साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में डिप्लोमा व डेटा एनालिटिक्स में डिप्लोमा शामिल हैं। इसी के साथ छह महीने के सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन टेक्नोलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट तथा क्लाउड कंप्यूटिंग शामिल हैं।
दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) प्रोग्राम्स में यूजी प्रोग्राम्स (वार्षिक प्रणाली) में बीए, बीकाॅम, बीसीए तथा बी.लाइब्रेरी साइंस शामिल हैं। पीजी कार्यक्रम (वार्षिक प्रणाली) में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पंजाबी, दर्शनशास्त्र, संस्कृत में एमए, लोक प्रशासन, सोशोलॉजी, एमकाॅम मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, एमएससी भूगोल, एमएससी गणित, एमएससी कंप्यूटर साइंस शामिल हैं। पीजी कार्यक्रम (सेमेस्टर सिस्टम) में एमबीए व एमसीए, एजुकेशन प्रोग्राम्स (वार्षिक प्रणाली) में बीएड, डिप्लोमा कार्यक्रम में कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा तथा लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा कार्यक्रम में दाखिले के इच्छुक 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
प्रो. मंजुला ने बताया कि ओडीएल और ऑनलाइन मोड में पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
[ad_2]
Kurukshetra News: कुवि के सेंटर फॉर डिस्टेंस एजुकेशन में नए सत्र के दाखिले शुरू