[ad_1]
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र से नारायणगढ़ के लिए लंबे समय बाद सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर साहा और शाहाबाद के रास्ते नारायणगढ़ पहुंचेगी। बस सेवा के शुरू होने से अंबाला, पंचकूला और हिमाचल प्रदेश के तिरलोकपुर धाम जाने वाली सवारियों को विशेष लाभ मिलेगा। बस सेवा लंबे समय से बंद थी जिसे यात्रियों की मांग पर दोबारा बहाल किया गया है।
इसके साथ ही कुरुक्षेत्र से कैथल रूट पर शाम पांच बजकर 40 मिनट की बस सेवा भी दोबारा शुरू कर दी गई है। यह टाइमिंग भी काफी समय से बंद चल रही थी। बस सेवाओं के बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। कैथल-कुरुक्षेत्र रूट पर बसों की अक्सर कमी रहती है।
रोडवेज विभाग का अच्छा कदम : रोहित
यात्री रोहित कुमार ने नारायणगढ़ के लिए शुरू की गई सीधी बस सेवा पर संतोष जताते हुए कहा कि यह रोडवेज विभाग का सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि पहले नारायणगढ़ जाने के लिए बीच में बस बदलनी पड़ती थी जिससे समय भी अधिक लगता था और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से एक ओर जहां यात्रियों का समय बच रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी दिक्कतें भी खत्म हो गई हैं।
यात्रियों की मांग को देखते हुए लिया निर्णय
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नारायणगढ़ के लिए बस चलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। विभाग यात्रियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मुहैया करा रहा है।
[ad_2]
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से नारायणगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू


