[ad_1]
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी से 12 दिवसीय मां नर्मदा परिक्रमा के लिए गए संत महापुरुषों का होली के उत्सव पर नजारा देखने लायक था। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि जिले से आए हुए संत महापुरुषों ने सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र नर्मदा नदी के तट पर विधिवत होलिका अनुष्ठान का आठ दिवसीय पूजन समाप्त करने के उपरांत भव्य होली मनाई। यह होली उत्सव नर्मदा मैया की पावन उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
[ad_2]
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र से गए संतों ने नर्मदा परिक्रमा के दौरान सनातन परंपरा से पूजन कर मनाया होली उत्सव



