Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। जिले के कई खिलाड़ियों का चयन हॉकी सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बिहार में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विश्वजीत, संजय, आर्यन और संजय का चयन हुआ है जो हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं वाशु राणा, मोहित और रेहान दिल्ली टीम की ओर से खेलेंगे।


Trending Videos

इन खिलाड़ियों के चयन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस हो रहा है। कोच सोहन लाल ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद : डीएसओ

डीएसओ मनोज कुमार ने बताया कि हमारे जिले के बच्चों का दो दो राज्यों से चयन हुआ है। हमारे लिए गर्व का पल है। हम तो चाहते हैं बिहार में हरियाणा और दिल्ली पहली व दूसरे स्थान पर आएं ताकि दोनों पदक हमारे बच्चे लेकर आएं।

कुरुक्षेत्र। हॉकी खिलाड़ी संजय। स्वयं

कुरुक्षेत्र। हॉकी खिलाड़ी संजय। स्वयं

[ad_2]
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन