[ad_1]
{“_id”:”698b91474a0cdd021d09ce99″,”slug”:”discussion-on-the-contribution-of-artificial-intelligence-in-workplace-skills-development-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149923-2026-02-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: कार्यस्थल कौशल विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का योगदान विषय पर की चर्चा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में महिला प्रकोष्ठ व वाणिज्य विभाग की ओर से कार्यस्थल कौशल विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का योगदान विषय पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र नवीन जिंदल फाउंडेशन निमाया और एस्कोर्ट्स कुबोटा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के प्रथम दिन प्रशिक्षक सरिता और नैना ने छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग के बारे में सरल और सहज भाषा में जानकारी दी। उन्होंने वास्तविक जीवन और कार्यस्थल से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से एआई के महत्व और उपयोगिता को समझाया। इस प्रशिक्षण सत्र में लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. पूनम रानी व डॉ. विनीत ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वहीं वाणिज्य विभाग से प्रो. जसविंद्र सिंह और डॉ. स्नेह लता ने भी प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
[ad_2]
Kurukshetra News: कार्यस्थल कौशल विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का योगदान विषय पर की चर्चा




