[ad_1]
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा महिंद्रा प्राइड क्लासरूम कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह छह दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम महाविद्यालय की छात्राओं के लिए चलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने की। इस कार्यक्रम से महाविद्यालय की अंतिम वर्ष कक्षाओं की लगभग 40 छात्राएं लाभान्वित हुईं। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में नैन्सी मदान को नांदी फाउंडेशन द्वारा नियुक्त किया गया था। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय कुमार अरोड़ा और डॉ. भाविनी तेजपाल ने नैन्सी मदान को छात्राओं के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार जताया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालय की छात्राओं के सफल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के कौशल को विकसित करना था। इसमें विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला, डिजिटल युग में अपनी पहचान बनाने, कठिन परिस्थितियों में सोचने और समाधान निकालने तथा कार्यस्थल पर विवादों को सुलझाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त, छात्राओं को बॉडी लैंग्वेज, प्रोफेशनल ग्रूमिंग, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, धन प्रबंधन और व्यावसायिक नैतिकता जैसे विषयों पर भी प्रशिक्षित किया गया। विद्यार्थियों को संचार कौशल में सुधार के लिए अंग्रेजी भाषा में बोलने और व्यावसायिक संचार की विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें इन कलाओं में निपुण बनाया गया।

[ad_2]
Kurukshetra News: कार्यशाला में विद्यार्थियों को दीं अहम जानकारियां